फूलपुर/सगड़ी:: आजमगढ़ :: मंडलायुक्त द्वारा बिना अधिवक्ता के ही वादों की सुनवाई करने के फैसले से नाराज बार एसोसिएशन फूलपुर के अधिवक्ता सदस्यो ने शुक्रवार को संघ के अध्यक्ष लालचन्द यादव के नेतृत्व में तहसील गेट के सामने लखनऊ बलिया मार्ग पर चक्का जाम किया। इस दौरान लगभग आधा घन्टा तक मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। अधिवक्तओ ने पूरे तहसील प्रांगण में चक्रमण कर मंडलायुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी की इसके बाद साढ़े दस बजे मुख्य मार्ग पर बेंच लगाकर मार्ग को जाम कर दिया। धरना प्रदर्शन करने के आधा घन्टा बाद 11 बजे जाम समाप्त हुआ। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता इंदुशेखर पाठक,विजय सिंह,सैयद मेहदी रजा,रामनारायण यादव,लालचन्द यादव ने मंडलायुक्त द्वारा किये गए आदेश की निंदा की। प्रदर्शन का संचालन महामंत्री घनश्याम तिवारी ने किया। इस मौके पर विजय श्रीवास्तव,राजेश यादव,महेंद्र यादव, पिसी लाल,महेन्द्र आदि उपस्थित थे। सगड़ी में सेंट्रल बार एसोसिएशन आजमगढ़ के आह्वान पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के निर्देशन में गठित मंडलायुक्त के विरोध में अधिवक्ता समिति सगड़ी द्वारा सेंट्रल बार एसोसिएशन का समर्थन कर आजमगढ़-गोरखपुर मुख्य मार्ग पर तहसील गेट के सामने सुबह 10 बजे से 11 बजे तक मुख्य मार्ग बाधित कर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर उप जिलाधिकारी पंकज श्रीवास्तव को अधिवक्ता समिति सगड़ी अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों अधिवक्ताओं ने आजमगढ़ मंडलायुक्त की कार्यशैली के विरोध स्वरूप ज्ञापन सौंपा शासन को प्रेषित किया ।महाधिवक्ता समिति में मंडलायुक्त के ऊपर तानाशाह रवैया का आरोप लगाया उन्होंने प्रदर्शन के दौरान मंडलायुक्त आजमगढ़ वापस जाओ वापस जाओ तानाशाही रवैया नहीं चलेगा नहीं चलेगा का नारा लगाया। इस दौरान जीयनपुर कोतवाल देवानंद सहित सगड़ी क्षेत्राधिकारी सुधाकर सिंह मैं दलबल के मौजूद रहे। मुख्य मार्ग अवरुद्ध होने से इस दौरान यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस अवसर पर बालमुकुंद राय,मुकेश राय,प्रदीप कुमार राय,मनीष कुमार राय,अखिलेश राय,अविनाश राय, सच्चिदानंद राय,त्रिपुरारी राय,वेदप्रकाश राय,श्यामू यादव,कल्पनाथ सिंह,अजीत यादव,दिनेश चतुवेर्दी, प्रमोद पाल सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहें।
Blogger Comment
Facebook Comment