.

रिटायर फालोवर को पुलिस कप्तान ने अपनी चेयर दे किया विदा


एसपी  ने सरायमीर थाने का किया निरिक्षण,पुरुस्कारों की लगी झड़ी  

आज़मगढ़::  एसपी अजय कुमार साहनी बुधवार को वार्षिक मुआयना करने को सरायमीर थाने पर पहुंचे, जहाँ  पुलिस के जवानो ने उन्हें गार्ड ऑफ़ ऑनर पेश किया। इसके बाद एसपी ने थाना परिसर मे पौध रोपण किया । पुलिस कप्तान ने थाना परिसर मे घूम कर सिपाहियो की बैरक व मेस मे जाकर साफ सफाई व भोजन की गुणवत्ता की जांच की गयी। इसके बाद अपराध रजिस्टर अगन्तुक रजिस्टर, माल खाना, बलवा रोक थाम रजिस्टर व असलहों की गंभीर जांच की।  इस अवसर पर कप्तान ने इंस्पेक्टर सरायमीर रामनरेश यादव को एके 47 रायफल को खोल कर बाँधने  को कहा,  जिसपर इंस्पेक्टर ने तत्काल असलहे को खोल कर बाँध दिया , फिर एसपी ने फायर करवाया और सब कुछ सही पाए  जाने पर 5 हजार रूपये नगद पुरस्कार दिया।  इस दौरान प्रसन्न पुलिस कप्तान ने सिपाही विवेक तिवारी व सिपाही महेंद्र यादव को अस्लहा खोलकर बाधने पर एक एक हजार रूपये का पुरस्कार दिया । वहीँ एसपी थाने से सम्बद्ध चौकीदारो से परिचित हुए और दो चौकीदारो को समय पर सूचना देने पर पाच पाच सौ रूपये पुरस्कार दिया।  जिसमे गयासूदूदीन व सन्त्री यादव पत्रकारो के पूछने पर बताये की सभी जाचे ठीक पायी गयी। थाना परिसर में साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया है। एसपी ने इंस्पेक्टर रामनरेश को निर्देशित किया की  जो गाडिया काफी दिनो से परिसर मे पडी है उसको प्रक्रिया के तहत निलाम कर दिया जाय।  इस अवसर पर यस पी ग्रमीण नरेद्र प्रताप सिंह, एसओजी प्रभारी , सर्विलांस प्रभारी मौजूद रहे। मौके पर स्थानीय थाने का फालोवर सुबाष यादव की  31 मार्च को रिटायरमेंट पर  एस एस पी अजय कुमार साहनी व एस पी ग्रामीण ने उन्हें शाल व छाता देकर व एस एस पी ने अपने कुर्सी पर बैठा कर सम्मानित करते हुए उनकी सम्मानजनक विदाई की गयी।  इस मौके पर भावुक हुए मातहतों को कप्तान ने  कहा की जब भी मेरी जरूरत पडे तो तत्काल सम्पर्क करना, मै चाहे जहाॅ भी रहूगा आपकी हर हाल में मदद करूंगा। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment