सगड़ी/आजमगढ़:: सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ ब्लॉक मुख्यालय पर प्रधान संघ द्वारा बैठक कर ग्राम पंचायत की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया व प्रधान संघ द्वारा ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन कर जताया विरोध। बैठक में सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने का लिया निर्णय गया। अजमतगढ़ सभागार में 11 बजे से लेकर 1 बजे तक प्रधान संघ की बैठक बुलाई गई। जिसमें ग्राम पंचायत की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। प्रमुख रुप से विगत 2 सालों से चकमार्ग का ग्राम पंचायतों में निर्माण नहीं किया गया जिससे ग्राम पंचायत का विकास अवरुद्ध हुआ व अन्य जिलों में चकमार्ग का कार्य चलता रहा किन्तु आजमगढ़ जनपद में प्रतिरोध के चलते आज तक चकमार्ग का कार्य नहीं हो सका। वहीं ग्राम प्रधानों का शासन द्वारा उनके किए गए कार्यों की जांच कर उत्पीड़न किया जा रहा है जिस पर प्रधान संघ ने नाराजगी व्यक्त की व अन्य समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। सभी ने एकजुट होकर संघर्ष करने हेतु सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया। बैठक की अध्यक्षता अजमतगढ़ ब्लॉक प्रधान संघ अध्यक्ष रामानंद यादव ने की संचालन दलसिंगार यादव ने किया। इस अवसर पर मुख्य रुप से प्रधान संघ उपाध्यक्ष अजीत राय,हरिकेश विश्वकर्मा,मुकेश राय,शत्रुघ्न रामायण, रूदल सोनकर, शिवजोर यादव, हरेंद्र यादव,अरविंद सिंह,नगर सेवक सिंह,रामजी,महेश संतलाल आदि उपस्थित रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment