.

शोकसभा में दिवंगत वयोवृद्ध पत्रकार ठाकुर प्रसाद को दी गयी श्रद्धांजलि

आजमगढ़, 05 अप्रैल। नगर के कुंवर सिंह उद्यान में गुरूवार को शोक सभा का आयोजन रामसिंह की अध्यक्षता में किया गया। शोक सभा में दैनिक देवव्रत के संस्थापक ठाकुर प्रसाद यादव के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया। वक्ताओं ने कहाकि ठाकुर प्रसाद का निधन पत्रकारिता जगत की अपूर्णनीय क्षति है। इसकी कभी भरपाई नहीं की जा सकती। स्व0 यादव ने 1966 में ‘क्रान्ति दूत’ अखबार से पत्रकारिता की शुरूआत किया, लेकिन 1972 में स्वयं उन्होंने साप्ताहिक अखबार ‘दैनिक देवव्रत’ की शुरूआत करके निष्पक्ष खबरों का प्रकाशन शुरू किया। बाद में अपने प्रयासों से अखबार का प्रकाशन दैनिक कर दिया। उस समय संसाधनों के अभाव में भी इन्होंने आजमगढ़ में पत्रकारिता जगत को एक नई पहचान दिया। पत्रकारिता जगत में यह भीष्म पितामह थे। बीते मंगलवार को पैतृक गांव बुदैठा में संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया। 
इस अवसर पर विवेक गुप्ता, मो0 असलम, मनोज गोंड, राजीव विश्वकर्मा, रामजीत चंदन, राजेश यादव, हेमेन्द्र सिंह, हरिश, सचिन, देवव्रत श्रीवास्तव, बेदेन्द्र, प्रदीप, प्रमोद, गौरव, रत्नप्रकाश त्रिपाठी, अंकित सिंह, मु0 अब्दुल्ला आदि मौजूद थे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment