.

.

.

.
.

सराहनीय ::महिला मंडल ने वृद्धाश्रम में उपहार बाँट मनाया सदस्या का जन्मदिन


आजमगढ़:: महिला मण्डल जनसेवा समिति के पदाधिकारियों ने बुधवार को समिति की सदस्य सारिका का जन्मदिन शहर के जोधी का पूरा स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाया। इस दौरान समिति के लोगों ने बृद्धाश्रम में वस्त्र, फल आदि सामानों का वितरण किया।
महिला मंडल की सचिव पूनम सिंह ने कहाकि बृद्धाश्रम के बुजुर्ग हमारे यहां स्थापित नेकी की दुकान पर अक्सर आते रहते है और अपनी समस्या भी बताते रहते है। समय- समय पर इनकी मदद किया जाता है। महिला मंडल की टीम ने सोचा कि जो पैसे बाहर खर्च होंगे वह क्यो न इस आश्रम में रहने वाले लोगो के बीच खर्च हो। इसी सोच के तहत समिति के पदाधिकारियों ने बृद्धाश्रम में पहुंचकर सारिका का जन्मदिन ेमनाया। इस दौरान वहां रहने वालों लोगों को धोती, कुर्ता ,अंगोछा ,चप्पल, फल, मिठाई बांटा गया।  इसके अलावा महिलाओं में साडी का वितरण किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति शीला श्रीवास्तव ने कहाकि बुजुर्गों, निर्धनों व असहाय लोगों की सेवा करना पुणीत कार्य है। हमें अपने साथ साथ इनके बारे में भी सोचा चाहिए। इस अवसर पर सारिका सिंह, निरूपमा, सुमन सिंह, बन्दन पाण्डेय, अनीता उपाध्याय, अलका सिंह, सुमन सिंह ,पूनम सिंह, प्रियंका यादव, अमितलता सिंह आदि मौजूद थीं। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment