.

.

.

.
.

ससुराल वालों से प्रताड़ित महिला की मदद को सिधारी थाने पंहुची महिला मंडल टीम


महिला मंडल उपाध्यक्ष अमितलता सिंह ने पीड़िता को ससुराल में बच्चों सहित रहने की अनुमति दिलाये जाने की मांग किया

आजमगढ़:: ससुराल वालों की प्रताड़ना से पीड़ित एक महिला को न्याय दिलाने के लिए महिला मंडल टीम की उपाध्यक्ष अमितलता सिंह गुरूवार को सिधारी थाने पर पहुंची और पीड़िता को ससुराल में बच्चों सहित रहने की अनुमति दिलाये जाने की मांग किया।
थानाक्षेत्र के हाइडिल कालोनी सुभाष नगर निवासिनी पीड़िता रिमा सिंह पत्नी रितिन सिंह चार्ली ने बताया कि उसका 14 वर्ष पहले विवाह हुआ था। 13 वर्ष का एक पुत्र व 12 वर्ष की पुत्री भी है पीड़िता ने अपने पति पर आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही पति उसके साथ अकसर मारपीट करता था। दो वर्ष पूर्व सिर पर राड से प्रहार कर दिया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आयी। इस बात की सूचना जब गंभीरपुर थानाक्षेत्र के रामपुर अंदुई गांव निवासी उसके मायके वालों को हुई तो वह लोग आये और अपने साथ इलाज कराने के लिए मुम्बई लेकर चले गये। पीड़िता ने बताया कि इलाज के बाद भी वह अभी पूरी तरह से स्वस्थ नहीं है नित्य क्रिया के लिए उसे दूसरों का सहारा लेना पड़ता है। बीते बुधवार को मायके वाले उसे ससुराल लेकर पहुंचे तो ससुराल वाले उसको घर में रहने नहीं दे रहे है। पीड़िता ने ससुराल वालों पर आरोप लगाया कि घर का ताला तोड़कर ससुराल वाले मुझको व मायके वालों को फंसाने की कोशिश कर रहे है। महिला के साथ हो रहे अन्याय को लेकर डा0  पूनम सिंह ने कहा कि अगर महिला को शीध्र ही न्याय नहीं मिला तो हम मामले को महिला आयेग के समक्ष रखेंगे। श्रीमती अमितलता सिंह ने कहा कि महिला हितों के लिए महिला मंडल की टीम सदैव संघर्षरत रही है। एक महिला के साथ अन्याय हम किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस अवसर पर महिला मंडल की प्रबंधक पूनम सिंह, सारिका सिंह, सुमन सिंह, आलोक सिंह, विनीत सिंह रीशू, ऋषभ राय, रामाश्रय आदि मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment