आजमगढ़:: मंगलवार की रात गंभीरपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हुई महिला ने देर रात जिला अस्पताल में ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया। गम्भीरपुर स्थित सिंघडा गांव में अपने मायके में रह रही सुदामी देवी(50) पत्नी धर्मदेव मंगलवार की रात करीब आठ बजे स्थानीय दुकान से सामान खरीद कर पैदल घर जा रही थी। उसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को रात करीब दस बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचाराधीन महिला ने देर रात करीब दो बजे दम तोड़ दिया। हादसे में महिला की मौत की सूचना दिल्ली में रह रहे उसके पति को दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अंतिम संस्कार के लिए मृतका के रिश्तेदार उसके पति के आने का इंतजार कर रहे हैं। मृतका निसंतान बताई गई है।
Blogger Comment
Facebook Comment