आजमगढ़ :: मुबारकपुर थाना क्षेत्र बिजरवा के पास शनिवार की रात अनियंत्रित बोलेरो सामने से आ रहे ट्रक जा भिड़ी जिससे बोलेरे सवार जीजा और साले की मौके पर मौत हो गयी। हादसे में तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए है सभी का शहर के निजी अस्पताल में चल रहा है। जहानागंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव के 55 वर्षीय सकलदीप सिंह पुत्र रामराज सिंह महाराष्ट्र में स्वास्थ्य कर्मी थे। उनके साले की तबियत खराब चल रही थी। शनिवार को वे महाराष्ट्र से अपने ससुराल जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मेघई नरायन गांव आये। 63 वर्षीय साले सत्यनरायन सिंह की हालत बिगड़ गयी थी। सत्यनरायन की पत्नी दुर्गावती, भतीजा चन्द्रेश के साथ सकलदीप चालक पप्पू के साथ बोलेरो में साले को लेकर इलाज के लिए शहर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बीजरवा के पास बोलेरो सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में सकलदीप व उनके साले सत्यनरायन की मौत हो गई। चालक सहित अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सत्यनरायन सिंह सिंचई विभाग में ठीकेदारी करते थे। घटना के बाद से दोनो परिवारों में कोहराम मच गया।
Blogger Comment
Facebook Comment