.

.

.

.
.

राज्यसभा सांसद का भाजपा नगर कार्यालय पर हुआ जोरदार स्वागत

भाजपा में साधारण कार्यकर्ता भी उच्च शिखर तक जा सकता - सकलदीप राजभर,सांसद 

आजमगढ़:: राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर का जोरदार स्वागत भारतीय जनता पार्टी नगर कार्यालय पर नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्त के नेतृत्व में किया गया। स्वागत से अभिभूत राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर ने कहाकि कार्यकर्ता ही पार्टी की नींव होता है। कार्यकर्ता ही पार्टी के सिद्धान्तों व नीतियों को आम जनमानस में पहुचाता है। उन्होने कहाकि केन्द्र व प्रदेश सरकार आज जनता के लिए कई योजनाएं संचालित कर लोगो कों लाभान्वित कर रहा है। अब कार्यकर्ता उन योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभायें। इस दौरान नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्त ने कहाकि सकलदीप राजभर को राज्यसभा में भेजकर भारतीय जनता पार्टी ने फिर से यह साबित किया है कि इस पार्टी में साधारण कार्यकर्ता भी उच्च शिखर तक जा सकता है। यह केवल भारतीय जनता पार्टी में ही सम्भव है। स्वागत करने वालों में मृगांक शेखर सिन्हा, दुर्गा प्रसाद अस्थाना, आशीष दूबे, जूही श्रीवास्तव, विवेक निषाद, अवनीश चतुर्वेदी, नवनीत गुप्ता, नरेन्द्र सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment