आजमगढ़:: अहरौला थाना क्षेत्र के खजुरी बाजार के पास शुक्रवार की शाम को बाइक से जा रहे एक 22 वर्षीय युवक को पीछे से आ रहे पिकप वाहन ने धक्का मार दिया जिससें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगो की मदद से उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां देर रात को उपचार के दौरान के दौरान मौत हो गई। परिजन का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भरौली गांव निवासी मृत मोनू पुत्र रामनाथ राम शुक्रवार की शाम को किसी कार्य से अहरौला जा रहा था कि जैसे ही खजुरी के पास पहुचां ही था कि पीछे से आ रही पिकप वाहन ने धक्का मार दिया जिससें मोनू बाइक लेकर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगो की मदद से घायल युवक को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहा देर रात को उपचार के दौरान मौत हो गई। मृत के दो भाई दो बहनों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है।
Blogger Comment
Facebook Comment