आजमगढ़ : तरवां थाना क्षेत्र की एक अध्यापिका के साथ छह दिन पूर्व दुराचार का प्रयास किया गया। पीड़ित अध्यापिका ने तरवां थाना क्षेत्र निवासी चंदन सिंह पुत्र मानिकराज सिंह के खिलाफ शुक्रवार को नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। तहरीर में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि वह चार मार्च की दोपहर को लगभग दो बजे स्कूल से पढ़ाकर घर आ रही थी। रास्ते में कम्हरियां गांव स्थित पोखरे के समीप आरोपी हाथ पकड़कर उसे गेहूं के खेत में खींच ले गया। वहां ले जाने के बाद वह उसके साथ दुराचार का प्रयास किया। शोर मचाने पर ग्रामीणों को आते देख आरोपी मौके से भाग गया।
Blogger Comment
Facebook Comment