.

.

.

.
.

महिला सशक्तिकरण :: शिक्षण संस्थानों में जा पुलिस ने छात्राओं का मनोबल बढ़ाया

 

डायल 100 व 1090 नम्बर, एंटी रोमियो स्क्वाड की दी गयी जानकारी  

आजमगढ़: पुलिस महानिदेशक के निर्देशों के अनुसार आजकल पूरे जनपद में महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें आत्म निर्भर होने का गुरू सिखाया गया। महिलाओं के सुरक्षा के लिए सरकार और प्रदेश पुलिस पूरी तरह कटिबद्ध है यह संदेश जगह आजमगढ़ पुलिस द्वारा महिलाओं और छात्राओं को दिया जा रहा है । पुलिस की तरफ से उन्हें डायल 100 व 1090 एंटी रोमियो स्क्वाड के विषय में भी जानकारी दी जा रही है । उन्हें यह भी बताया गया कि यदि महिला व छात्राओं को किसी प्रकार परेशानी होती है तो वह तुरंत इसकी जानकारी डायल 100 व 1090 नम्बर पर जानकारी दे। पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंचेगी।
जीयनपुर कोतवाली के अंजान शहीद बाजार में स्थित एम एस बेग पीजी कॉलेज पर अंतरराष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यालय की छात्राओं को जागरुक करते हुए कोतवाली प्रभारी मुनीश प्रताप चौहान ने बताया की महिलाएं बदलते समाज के अनुसार अपना बचाव करने के लिए सक्षम है उन्हें सही मार्गदर्शन की आवश्यकता है इसके लिए जनपद की पुलिस सदैव तत्पर रहेगी। उन्होंने बताया कि छात्राएं सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन का सहयोग लें। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जब भी कोई समाजविरोधी तत्व आप के साथ बदतमीजी करें तो आप तुरंत 1091 पर डायल कर तुरंत सहायता प्राप्त कर सकते हैं। आप को डरने की आवश्यकता नहीं है प्रशासन और सरकार आपके साथ हैं इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य एवम अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।
मुबारकपुर में महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए सक्रिय है। उनकी सुरक्षा करना हम सब का कर्तव्य है। इसी उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने विद्यालयों में भी पंहुच कर छात्राओं को जागरूक कर रही है। मुबारकपुर राज पब्लिक हाई स्कूल व शिब्ली नर्सरी स्कूल अमिलों में बुधवार को बैठक कर छात्राओं से प्रश्नोत्तर कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन ने सरकार की सुरक्षा सम्बन्धी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। क्षेत्राधिकारी सदर अकमल खान ने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए सचेत है। इसके लिए डायल 100, 1090 व पुलिस पोर्टल जैसी सुविधाओ के माध्यम से उनको सुरक्षा प्रदान कर रही है। इसका लाभ.उठाए। एक फोन पर पुलिस आप के यहा मौजूद रहेगी। लड़िकया आत्मनिर्भर बने व निर्भीक बने। थानाध्यक्ष अनूप कुमार शुक्ला ने अपने संबोधन में संस्था की सभी छात्राओं से कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि महिलाओं को आत्म निर्भर करने के साथ ही अन्य परिस्थितियों में डायल 100 नम्बर व 1090 पर तत्काल सूचित करने के लिए जागरूक करना है। पुलिस हर समय तैयार है। उन्होनें कहा कि क्षेत्र की छात्राओं को विद्यालय आने जाने में किसी प्रकार की कोई समस्या अथवा मनचलों द्वारा उन्हंे परेशान किया जाता है तो छात्राओं तत्काल सुचित डायल 1090 पर सूचित करने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर प्रबन्धक सुरेश यादव,ओ.पी.यादव,दीपक सिह,प्रतिभा,सना,रविन्द्र, फारूक,आदि लोग शामिल रहे।
इसी क्रम में फरीहा में महिला सशक्तिकरण एवं अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बुधवार को मनराजी विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में चऊकी प्रभारी अयोध्या तिवारी ने छात्राओं को संबोधित कर सुरक्षा व आत्मनिर्भर्ता की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने अन्दर छूपी नारी शक्ति को पहचानना होगा। बिना महिला सशक्तिकरण के हम अन्याय लिंग भेद और असामानताओं को दूर नहीं कर सकते। महिलाओं को कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए उन्हें ऐसा वातावरण देना होगा जिससे वह अपने आपको सुरक्षित महसूस करते हुए अपना योगदान दे सकें। अगर महिलाओं रोजगार प्रदान नहीं किया गया तो वैश्विक अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा क्योंकि महिलाएं दुनिया की आबादी का एक विशाल हिस्सा हैं। महिलाएं बेहद रचनात्मक और बुद्धिमान होती हैं। इस वजह से सामाजिक, आर्थिक गतिविधियों में उनका योगदान प्राप्त करना जरूरी है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment