आजमगढ़:: विश्व महिला दिवस पर महिला मण्डल की टीम पूनम सिंह के नेतृत्व में वृद्धा आश्रम पर पहुंची और निराश्रित महिलाओ में साड़ी, मिठाई आदि भेंट किया। इस दौरान पूनम सिंह ने कहा की महिलाए अपनी शक्ति को पहचाने, महिला जब जन्म दे सकती है तो वो कोई भी कार्य बड़े आसानी से कर सकती है। इसके लिए हमे केवल संकल्प लेना होगा। अमितलता सिंह ने कहा की वर्तमान में हमे हर दिन को महिला दिवस के रूप में मनाना होगा, और अपने आस पास की सभी महिलाओं को जागरूक व स्वालम्बी बनाना होगा तभी महिला दिवस को सफल बनाया जा सकता है। इस दौरान वृद्धा श्रम की महिलाओं में साड़ी, मिठाई सहित कई आवश्यक समान वितरित किया गया। जिसे पाकर महिलाएं बेहद खुश नजर आयी। महिला मंडल की टीम में सुमन सिंह, सुनीता सिंह, निरूपमा पाठक, किरण श्राफ, बन्दनपाण्डे, डॉ अलका सिंह व विनीत सिंह रिशु व पवन सिंह आदि उपस्थित रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment