आजमगढ़:: सठियांव स्थित एक स्कूल में शनिवार को स्वागत समारोह का आयोजन क्षेत्र पंचायत सदस्य रामवृक्ष यादव व कांग्रेसजनों द्वारा किया गया। जिसमे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का सदस्य मनोनीत हुए रामअवध यादव का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सियाबर राय व संचालन परवेज अली ने किया।
क्षेत्र पंचायत सदस्य रामवृक्ष यादव ने कहा कि रामअवध यादव को आज जो सम्मान मिला है वह उनके अथक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने सदैव कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। स्वागत से अभिभूत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य रामअवध यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में नये युग की शुरूआत कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में हो चुकी है। आजमगढ़ जनपद से इसके पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व सांसद ही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य होते आये है लेकिन हमारे जैसे जमीनी कार्यकर्ता व किसान के बेटे को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का सदस्य बनाकर केंद्रीय नेतृत्व ने नौजवानों को तरजीह देने का काम किया है। इसके लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर जी का आभारी हूं साथ ही पार्टी नेतृत्व की मंशानुसार पार्टी के नीति, सिद्धांत व कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने का काम करूंगा। श्री यादव ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार पूरी तरह से फेल है।
आज किसान नौजवान, कर्मचारी, मजदूर, सभी सरकार के नीतियों से परेशान है। मोदी सरकार केवल जुमलों में मस्त है चाहे प्रति व्यक्ति के खाते में 15 लाख देने का वादा रहा हो, प्रतिवर्ष 2 करोड़ रोजगार देने की बात हो, विदेश से कालाधन लाने की बात हो, किसानों के कर्ज माफी का मामला हो या चाहे विदेश नीति का मामला हो सभी बिन्दुओं पर मोदी सरकार फेल है। देश के किसान व नौजवान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कमर कस चुका है और 2019 में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने में महत्वपूर्ण योगदान निभायेगा।
सम्मान समारोह में कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह, सम्पत यादव, प्रह्लाद मौर्य, मगदीश यादव, विनोद राजभर, शैलेश यादव, श्यामसुन्दर यादव, बैजनाथ प्रजापति, संदीप कुमार, अशोक सिंह, इसरार अहमद, राजकिशोर यादव, देवनाथ प्रजापति, संदीप प्रजापति, शैलेन्द्र यादव, अजीत यादव, मनीष कुमार, रामनिवास, अतुल यादव, चन्द्रप्रकाश यादव, मिंटू गुप्ता, गिरजेश यादव, रामविजय, अभय नारायण, केदार यादव, हरेन्द्र, ओमप्रकाश, राधेश्याम, पप्पू यादव, राकेश कुमार, प्रमोद कुमार यादव, सत्यजीत यादव, अंगद कुमार, शिवशंकर मौर्य पिंटू, बृकेश, प्रदीप, दीपक, डिम्पल यादव, कमलेश मौर्या, सुरेश, रविप्रकाश, चन्द्रशेखर सहित आदि शामिल रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment