.

कप्तानगंज :: प्राचीन राम जानकी मंदिर से चोरों ने गायब की कीमती अष्टधातु प्रतिमाएं

आजमगढ़ : कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रायपुर खुरासिन गाँव स्थित राम जानकी मंदिर का ताला तोड़कर चोर अष्टधातु की कीमती मूर्तियां उठा ले गये। घटना की जानकारी होने पर गांव के लोगों ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। उक्त गांव में स्थित मंदिर सैकड़ों वर्ष पुराना है। रात करीब 8 बजे जब लोग मंदिर पहुंचे तो देखा कि बेशकीमती मूर्ति वहां से गायब है। घटना की जानकारी होने पर सैकड़ों की संख्या में गांव के लोग वहां पहुंच गए। मन्दिर के पुजारी बलिराम ने बताया कि मंदिर में राम सीता कृष्ण विष्णु सहित कुल नौ देवताओं की अष्टधातु से निर्मित मूर्ति स्थापित थी। केवल हनुमान, सुदामा, मां दुर्गा, कबीर व शालिकगराम की मूर्ति पत्थर की थी। जब वे रात में जब वे भोग लगाने पहुंचे तो मूर्ति गायब थी। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गयी है। रायपुर खुरासिन गांव में स्थित रामजानकी मंदिर जीर्ण-शीर्ण हालत में है। मंदिर का कुछ हिस्सा खपरैल का है। गांव के ही पुजारी बलिराम मंदिर पर पूजा-पाठ करते हैं और सुबह शाम भोग लगाते हैं। बुधवार को दिन में पुजारी बलिराम मंदिर पर ताला बंद कर कहीं चले गए थे। रात लगभग आठ बजे मंदिर पर भोग लगाने पहुंचे। इस दौरान जर्जर खपरैल वाले मंदिर पर पहुंचे तो,मंदिर का दरवाजा खुला पाया और अष्ट धातु की छोटी बड़ी मूर्तियां गायब मिलीं। मूर्ति चोरी होने की जानकारी मिलते ही पूरा गांव जुट गया। पुजारी के अनुसार अज्ञात चोर मंदिर में स्थापित राम ,सीता ,कृष्ण ,विष्णु सहित कुल नौ मूर्तियों को चुरा ले गए। चोरी गई मूर्तियों की कीमत 50 लाख रुपये तक होने का अनुमान है। इस संबंध में पुजारी ने कप्तानगंज थाने की पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। इस पर मौके पर पहुुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की,मगर चोरों का पता नहीं चल सका।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment