.

.

.

.
.

रक्षक का अभिनन्दन:: भव्य समारोह में एसपी अजय साहनी व उनकी टीम हुई सम्मानित



डीआईजी की उपस्थिति में क्षेत्रीय लोगो ने किया फूलों की बारिश से स्वागत
एसपी,डीआईजी ने किया हाथजोड़ किया जनता का अभिवादन 
अपराध नियंत्रण मे जन सहयोग व पुलिस टीम के बल पर कामयाबी हुई हासिल- अजय साहनी 
सरायमीर/आजमगढ़: क्षेत्र के गर्ल्स डिग्री कालेज मे आयोजित भव्य समारोह में आजमगढ़ को आपराध मुक्त करने मे जुटे एसपी अजय साहनी को सम्मानित करने के कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि डीआईजी विजय भूषण ने अपने सम्बोधन मे कहा कि सरायमीर मे जितने भव्य तरीके से पुलिस फाॅर्स को सम्मानित करने का कार्यक्रम किया गया है व सराहनीय है। एसपी अजय साहनी ने अपनी पुलिस टीम के साथ जिले को अपराध मुक्त करने कार्य जो किया वह प्रशंसा योग्य है। उन्होंने कहा की जनपद पुलिस ने अजय साहनी के नेतृत्व में वही किया जैसा कि प्रदेश सरकार की मंशा है और जनता भी चाहती है। इस अवसर पर डीआईजी ने उपस्थित छात्राआें से खासकर कहा कि हर गलत कार्य का विरोध करें चाहे वह किसी स्तर का हो। गलत कार्यों पर खामोश रहने के कारण ही अपराध की उत्पत्ति होती है। आप लोगों के साहस के बल पर ही बुराईयां समाप्त होगी। कार्यक्रम को सबोधित करते हुए एसपी अजय साहनी ने कहा कि जनपद मे अपराध नियंत्रण मे जो भी कार्य किए गये उसमे जन सहयोग व हमारी पुलिस टीम के बल पर कामयाबी हासिल की है। दो दर्जन से ऊपर हुए इंकाउन्टरो मे 5 बदमाश मारे गये और कुछ को घायल अवस्था मे पकडा गया। जिन अपराधियों ने जमानत करा ली थी। इनकाउन्टर के डर से अपनी जमानत पुन: निरस्त कराकर जेल के अन्दर चले गये। उन्होंने कहा की 2016 मे चार माह ही जनपद में रहा था उसी समय खोदादादपुर मे विवाद हो गया था और उसी बीच स्थातरण हो गया। अब फिर आ गया हूँ मगर अब जिले में प्रायः होने वाले चक्का जाम व पत्थरबाजी की घटनाऐ समाप्त हो गयीं। बदमाशों व पुलिस के बीच मुडभेड़ मे हमारे जवानो को भी गोली लगी जिसमें से एसपी ग्रामीण भी हैं। उन्होंने अपनी उपलब्धियों के प्रेरणा स्रोत डीआईजी विजय भूषण को बताया। कार्यक्रम से क्षेत्रीय जनता की तरफ से डीआईजी विजय भूषण व एसपी अजय साहनी को अंग वस्त्र भेंट किया गया और मोमेन्टो दिया गया। उपस्थित जनता ने जिले के सभी थानाध्यक्षों का फूल मालाओं से स्वगत किया । बीते 22 जनवरी को बदमाशों के गोली के शिकार रहे निर्भीक जेल पुलिस कर्मी मान सिंह को भी सम्मानित किया गया। डीआई जी ने महिला थाना प्रभारी सरिता सिह को अपने हाथो अंग वस्त्र दिया। इस दौरान सरायमीर थानाध्यक्ष रामनेश यादव सहित कई थानाध्यक्षों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर हाफिज वसीम बाबा, शाहिद प्रधान बखरा, असलम प्रधान, जैद प्रधान, अखलेश जयसवाल, रामाधीन सिंह, प्रेमा यादव चेयरमैन आदि प्रमुख रूप से रहे। संचालन डा शमा शेख ने किया। कार्यक्रम के अन्त मे संयोजक राम प्रकश यादव ने आये हुऐ लोगो एवं कालेज के प्रबनधक अब्दुल्ला शेख को धन्यवाद दिया। इस भव्य कार्यक्रम से आधिकारी काफी खुश नजर आये। सम्मान समारोह में कालेज की छात्राआें ने एक से बढ़ कर एक सांकृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति किया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment