आजमगढ़। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) राम सिंह ने विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि परिवहन कार्यालय आजमगढ में वाहनों से सम्बन्धित समस्त कार्य का सम्पादन वेवबेस्ड वाहन 4.0 सॉफ्टवेयर पर शीघ्र ही आरम्भ किया जाना है। फलस्वरुप वर्तमान में संचालित साफ्टवेयर पर वाहन सम्बन्धित कोई भी कार्य 23 फरवरी 2018 के बाद किया जाना सम्भव नही हो सकेगा। उन्होने बताया कि 21 फरवरी 2018 तक अपने वाहन से सम्बन्धित ऐसे कार्य जिनका निर्धारण शुल्क उनके द्वारा जमा किया जा चुका है एवं कार्य पूर्ण नही हुआ हो तो ऐसे कार्य शीघ्र ही कार्यालय में सम्पर्क कर पूर्ण करवा लें। अन्यथा की स्थिती में वर्तमान में चल रहे साफ्टवेयर के माध्यम से जमा किया शुल्क मान्य नही होगा जिसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व सम्बन्धित का होगा।
Blogger Comment
Facebook Comment