फूलपुर/आजमगढ़: आगामी होली का पर्व सकुशल एवं शांति पूर्वक मनाने के मद्देनजर सोमवार को सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद की अध्यक्षता में शांति कमेटी की बैठक आयोजित हुई। इसमे होली पर्व को शांति और परम्परागत तरीके से मनाने की अपील की गई। सीओ ने कहा कि डीजे बजाने की एकदम इजाजत नही दी जाएगी। रंग उसी को लगाए जो लगवाना चाहता है। महिलाएओ को कदापि रंग न लगाएं। कोतवाल रामायण सिह ने कहा होली पर्व पर किसी को भी अशांति फैलाने की इजाजत नही दी जाएगी। अगर इस दौरान कोई घटना की आशंका या घटना होती है तो तत्काल फोन पर सूचना दे। किसी की छप्पर और मडई को होली में न जलाये यह बहुत बड़ा अपराध है। इस मौके पर पुट्टूर प्रधान, रोमी, सचन राम, लल्ला, केशव, दयाराम, सचिन, संजय थे।
Blogger Comment
Facebook Comment