.

मुबारकपुर :जर्जर मकान को गिराते समय दीवार ढही,मजदूर की मौत

मुबारकपुर-आजमगढ़: मुबारकपुर थाना क्षेत्र के चकसिकठी गांव में एक व्यक्ति के जर्जर मकान को गिराते समय दीवार ढहने से से एक मजदूर की दब कर मौत गयी। इसकी सूचना जैसे गांव में पहुंची कि कोहराम मच गया। मुबारकपुर थाने के चकसिकठी गाव इस्लामपूरा गाव निवासी मुहम्मद हदीस 55 वर्ष पुत्र रमजान मजदूरी का काम करता था। गांव के ही इम्तेयाज अहमद का जर्जर मकान गिराकर नया मकान बनाया जा रहा है। सोमवार की सुबह वह इम्तेयाज के घर मजदूरी करने गया। उसको पुराना मकान गिराने के लिए लगा दिया गया। मुहम्मद हदीस  मकान गिरा रहा था कि अचानक भरभराकर दीवार गिर गयी, जिसमे वह दब गया। किसी तरह स्थानीय लोगों ने मलबे मे दबे युवक को बाहर निकाला। तबतक मुहम्मद हदीस की मौत हो गयी। सम्भ्रान्त लोगों के उपस्थित में परिजनो ने पचनामा बनाकर शव को गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया गया। मृतक की पत्नी हसीना खातून का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के पास तीन पुत्री व एक पुत्र है। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष अनूप कुमार शुक्ला ने बताया कि हमे इस सम्बन्ध मे कोई जानकारी नही है। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment