जहानागंज/आजमगढ़: सिधारी थाना क्षेत्र के इटौरा स्थित मंडल करागार में गुरूवार की देर शाम को एक 35 वर्षीय कैदी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा लिया। सूचना पर अन्य कैदियों समेत जेल प्रशासन में हडकंप मच गया। आनन फानन में जेल प्रशासन ने जिला प्रशासन को सूचना दिया। जानकारी के अनुसार बिलरियागंज थाना क्षेत्र के सियरहा बाजार निवासी मृत विनोद राम पुत्र अर्जुन बीते वर्ष हत्या के मामले में बैरक नंबर 05 - सी में बंद था। इस दौरान कैदियों में हड़कंप मच गया।
Blogger Comment
Facebook Comment