पुण्यतिथि के अवसर पर प्रतिमा पर भाजपाईयों ने किया माल्यार्पण आजमगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला संयोजक कमलेन्द्र मिश्र मोनू व आईटी विभाग प्रमुख वरूण राय के नेतृत्व में पंडित दीन दयाल चैराहे पर रविवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडेय व राज्यमंत्री उपेन्द्र तिवारी का सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष व राज्यमंत्री ने पंडित दीन दयाल के पुण्यतिथि पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। स्वागत से अभिभूत प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहाकि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय हमेशा से पूजनीय रहे हैं। उनके नाम से केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा कई जन कल्याणकारी योजना संचालित कर लोगों को लाभांवित कर रही है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अखिलेश मिश्र, जिला महामंत्री ब्रजेश यादव, जिला महामंत्री रविशंकर तिवारी, जिला मंत्री विनोद उपाध्याय, निखिल राय, शक्ति राय, विकास मिश्र, आबिद, दिप्तेश सिंह राकी, विक्रान्त सिंह, प्रिन्स राय, दुर्गेश राय, शिवेन्द्र राय, चन्द्रपाल सिंह, सचिन पाण्डेय, राहुल यादव, दीपांशु राय, अमन गौड़, पवन प्रजापति, राणा अरिमर्दन राय, स्वतन्त्र राय, अवनीश यादव, विशाल शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment