.

अहिरौला :राजकीय महाविद्यालय की छात्राओं को योग मुद्राओं का अभ्यास कराया गया

आजमगढ़ : राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत योग मंच द्वारा अहिरौला ब्लॉक के समुदी स्थित राजकीय बालिका महाविद्यालय के छात्राओं को स्वस्थ व निरोगी जीवन जीने के लिए योग की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास कराया गया जिसमें योगाचार्य रवि प्रकाश यादव ने प्राणायाम में भस्त्रिका कपालभाति अनुलोम विलोम और आसनों में पश्चिमोत्तानासन ताड़ासन हलासन चक्रासन मयूरासन सूर्यनमस्कार इत्यादि का विस्तृत अभ्यास कराया योगाभ्यास के दौरान छात्राओं में काफी उत्साह दिखा योगाभ्यास के दौरान रवि प्रकाश ने बताया कि आज भागदौड़ की भरी हुई जिंदगी में योग हमारे लिए बहुत ही जरूरी है भागदौड़ की जिंदगी में व्यक्ति अपने स्वास्थ्य को भूल जाए जा रहा है जो उसके लिए हानिकारक है क्योंकि स्वास्थ्य ही सब कुछ है स्वास्थ्य नहीं रहेगा अच्छा तो हम दुनिया में कुछ भी नहीं कर सकते इसलिए स्वास्थ्य को अच्छा बनाना हमारा कर्तव्य है और स्वास्थ्य अच्छा तब बनेगा जब हम अपनी दिनचर्या में योग और प्राणायाम को सम्मिलित करेंगे योग के भीतर इतनी शक्ति है की बड़ी से बड़ी बीमारियों और बुराइयों से मुक्ति दिलाने का काम योग करता है जितना व्यक्ति के जीवन में हर रोज खाने की आवश्यकता होती है उतना ही व्यक्ति के लिए योग की भी आवश्यकता है इस अवसर पर प्राचार्य डॉअजय मिश्र राष्ट्रीय सेवा योजना कि ज्योति प्रजापति सहित विद्यालय के सभी शिक्षक गण उपस्थित रहे।  

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment