.

सरायमीर और अतरौलिया में चोरो ने दो घरों से लाखों का माल किया पार

आजमगढ़ : सरायमीर थाने के खरेवां और अतरौलिया थाने के भीलमपुर छपरा गांव में मंगलवार को घर में घुसे चोरों ने लाखों रूपये के जेवरात पार कर दिया और परिजनों को भनक तक नहीं लग पाई। इस संबंध में अतरौलिया थाने की पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद मुकदमा भी दर्ज कराया है। अतरौलिया थाने के भीलमपुर छपरा गांव निवासी सतीष कुमार सिंह पुत्र हरिश्चंद्र सिंह के घर में मंगलवार को दिन में लगभग साढ़े तीन बजे चोर घुस गए। घर के अंदर कमरे का ताला तोड़ कर अटैची और आलमारी में रखा जेवरात उठा ले गए। घटना के समय परिजन घर से बाहर किसी काम से निकले थे। घर आने पर सामान गायब होने पर परिजनों के होश उड़ गए। इस संबंध में पीड़ित सतीष कुमार सिंह ने अपने गांव के ही सोमपाल सिंह पुत्र शेषनाथ सिंह के खिलाफ ढाई लाख का जेवरात और 12 हजार नकदी चुरा लेने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। वहीँ सरायमीर थाने के खरेवां गांव में मंगलवार की रात में दीवार फांद कर घर में घुसे चोरों ने अलमारी का ताला तोड़ कर पांच लाख से अधिक का जेवरात पार कर दिया। खरेवां गांव निवासी गयासुद्दीन पुत्र मोहम्मद हसन के परिवार के लोग मंगलवार की रात में भोजन कर सो गए थे । घर के पीछे वाले हिस्से से दीवार फांद कर चोर छत पर चढ़ गए और ऊपरी मंजिल के कमर में अलमारी का ताला तोड़ कर तिजोरी में रखे सोने का एक हार, मांगटीका , झूमर, चार चूड़ी,चार अंगूठी,एक जोड़ी बाली, झुमका तथा चांदी के एक जोड़ी पायल उठा ले गए। परिजन सुबह कमरे में गए ,तो अलमारी का दरवाजा खुला देख कर होश उड़ गए। इस संबंध में पीड़िता ने पांच लाख से अधिक का जेवरात चोरी किए जाने पर अज्ञात के खिलाफ सरायमीर थाने में तहरीर दी है।


Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment