आजमगढ़। प्रदेश सरकार की संतुलित विकास और जन कल्याण सम्बन्धी पहल तथा उपलब्धियों की जानकारी आमजनता तक पहुंचाये जाने के उद्देश्य से प्रदेश के मुख्यमंत्री 4 जनवरी का सठियांव चीनी मिल्स आगमन के दृष्टिगत सफलतापूर्वक आयोजन के निमित्त 9 सदस्यीय जनपद स्तरीय कोर कमेटी गठित की गयी है। इसमें पीडी अध्यक्ष, डीडीओ सदस्य/सचिव, अधिशासी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड लोनिवि, उपायुक्त स्वतः रोजागर, उप कृषि निदेशक, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला दिव्यांगज सशक्तीकरण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी तथा जिला पंचायतराज अधिकारी को नामित किया गया है। इस आशय की जानकारी बुधवार को देते हुए जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह ने निर्देश दिया है कि गठित कोर कमेटी के नामित अधिकारीगण द्वारा पीडी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री जी के जनपद आगमन/अवस्थान से प्रस्थान होने तक आपसी सामन्जस्य स्थापित करते हुए टीम भावना के रूप में सौंपे गये दायित्वों का अति संवेदशनशीलतापूर्वक निर्वहन किया जायेगा। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित किए जाने के प्रति कोर कमेटी के सदस्यगण सामूहिक रूप से उत्तरदायी होंगे।
Blogger Comment
Facebook Comment