आजमगढ़। 38 वे द्विवार्षिक महाधिवेशन में समारोह के बाद प्रदेश की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। पहली बार आजमगढ़ जिले में लगातार 4 बार मंत्री व पिछले 16 वर्षो से लगातार 8 बार क्षेत्रिय अध्यक्ष रहे सुरेन्द्र लाल श्रीवास्तव को लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन ने निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित किया। ये आजमगढ़ के लिए काफी गौरव की बात रही। इसके अलावा सम्पन्न हुए इस चुनाव में लखनऊ के जे0पी0 पाण्डेय को महामंत्री चुना गया। सुरेन्द्र लाल श्रीवास्तव छात्र जीवन से ही संघर्षशील और जुहारू व्यक्तित्व के है। छात्र जीवन में वह दयानन्द महाविद्यालय आजमगढ़ के महामंत्री रहे। उसके बाद वे सरकारी सेवा लोक निर्माण विभाग में आ गये। सरकारी सेवाओ में आने के बाद उन्होने कर्मचारियो के हितो की लड़ाई लड़ी। इसी बल पर कर्मचारियो ने लागातार 4 बार जिलामंत्री व लगातार 8 बार क्षेत्रिय अध्यक्ष चुना। इतने दिनो तक कर्मचारी हितो की लड़ाई लड़ने के बाद पहली बार आज उन्हें प्रदेशभर से आये सदस्यो ने प्रदेश अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया। इस निर्वाचन में अन्य लोगो का भी निर्वाचन किया गया। प्रान्तीय कार्यवाहक अध्यक्ष पद पर प्रदेश महामंत्री रहे पुनीत कुमार त्रिपाठी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अशोक कुमार पाण्डेय, प्रान्तीय वित्तमंत्री मुकेश सक्सेना, प्रान्तीय संप्रेक्षक संजीव कुमार गुप्ता, प्रान्तीय उपाध्यक्ष पंकज कुमार गोयल को निर्वाचित किया गया। इस मौके पर संरक्षक अम्बिका यादव, जिलाध्यक्ष विरेन्द्र कुमार सिंह, बलवन्त सिंह, ज्योति प्रकाश, छोटेलाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अखिलानन्द राय, उपाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार चैहान, सचिव चन्द्रजीत यादव, संयुक्त मंत्री हरीश यादव, कोषाध्यक्ष वशिष्ठ मुनि, संगठन मंत्री त्रिभुवन सिंह, सम्प्रेक्षक नितिन पाण्डेय, कार्यालय सचिव मोहम्मद अजफर ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियो को बधाई दी।
Blogger Comment
Facebook Comment