.

.

.

.
.

रानी की सराय::प्रयास संस्था ने आदिवासी बस्ती में बांटे गर्म कपडे

रानी की सराय: आजमगढ़ : प्रयास संस्था ने कडाके की ठंढ में प्रशासन द्वारा राहत सहयता की जहा बानगी देखी वही ठंढ से ठिठुर रहे आदिवासियो को गर्म कपडे देकर राहत प्रदान की। आदिवासी भी अपने बीच राहत प्रदान करने वाले को पाकर काफी खुश नजर आये। रानीकीसराय क्षेत्र के खलीलाबाद मुहल्ला स्थित आदिवासी बस्ती में गुरूवार को प्रयास संस्था की टीम पहुची। टीम को बस्ती के लोगो ने बताया की लेखपाल द्वारा केवल 7 कंबल सरकारी अब तक दिया गया जबकि आबादी के हिसाब से यह ना काफी है, अन्य कोई भी सरकारी मदद नही मिल सकी है। संस्था के लोगो ने बस्ती के बच्चो को गर्म कपडे और कम्बल प्रदान किया। संस्था के लोगो ने आदिवासियो के दर्द को भी जाना। वस्त्र प्रदान कर संस्था के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा की संस्था का उदेश्य है सभी जरूरत मंदो की मदद करना। युवा हरिओम सिंह ने कहा की आज ठंढ में लोग ठिठुर रहे है ऐसे में सरकारी मदद नाकाफी है और आदिवासी बस्ती तक मदद का पहुचना जरूरी है। मदद दिखावे के लिए नही बल्कि सेवा भाव से होनी चाहिए। इस दौरान सुनील यादव,शम्भू दयाल सोनकर,रजीव आदि लोग थे। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment