आजमगढ़ : मंगलवार की सुबह कोहरे और भीषण ठंड के बीच आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में इनामी अपराधी को ढेर कर माहौल को गर्म कर दिया। बदमाशों से हुई आमने सामने की मुठभेड़ में दोनों तरफ से गोलियां चली। मुठभेड़ के दौरान एसओ जहानागंज अंगद तिवारी के बुलेट प्रूफ जैकेट में बदमाश की एक गोली जा फंसी,इस तरह उनकी जान बची वहीँ सिपाही सुभाष भी हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। मुठभेड़ के दौरान इनामी बदमाश छन्नू सोनकर बुरी तरह घायल हो गया जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी। पलिस अधीक्षक अजय साहनी ने बताया की सोमवार की शाम को जनपद मुख्यालय से जहानागंज जा रहे महिला व पुरुष ने डायल 100 पुलिस को सूचना दी की दो बदमाश उन्हें रोक उनपर असलहा लगाए थे पर वह किसी तरह बच निकले। सूचना पर पुलिस ने पीछा करना शुरू किया तो घबराये बदमाशों की बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी और एक बदमाश मौके पर घायल मिला जिसे एक सबइंस्पेक्टर अपने साथ बाइक पर अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में उसने उनकी रिवाल्वर निकाल ली और फरार हो गया। घटनाक्रम के बाद इन बदमाशों ने मंगलवार की सुबह बाइक लूट लो।जिसकी सूचना पर पुलिस द्वारा कॉम्बिंग शुरू कर दी गयी ,इसी दौरान जहानागंज - मुबारकपुर बॉर्डर पर बाइक सवार बदमाश आते दिखे। इशारा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। दोनों तरफ से गोलियां चलने लगी तो एक बदमाश मौके का फायदा उठा फरार हो गया। मुठभेड़ में फायरिंग बंद होने पर पुलिस ने पाया की मौके पर इनामी बदमाश छन्नू सोनकर घायल पड़ा हुआ था। पुलिस ने वहीँ से लूट की बाइक और बीती शाम छीनी गयी पुलिस की रिवाल्वर भी बरामद कर ली। घायल बदमाश और सिपाही को आनन फानन में सदर अस्पताल पंहुचाया गया। जहाँ उपचार के दौरान बदमाश ने दम तोड़ दिया। पुलिस कप्तान ने बताया की मृत छन्नू सोनकर 25 हजार का इनामी था और नगर कोतवाली और सिधारी थाना क्षेत्रों में हत्या के अलावा कई लूट की वारदातों में शामिल रहा ,फरार बदमाश की भी पहचान पुलिस ने कर लिया है और उसकी तलाश जारी है।
आपराधिक इतिहास
1. छन्नू सोनकर पुत्र कन्जू सोनकर 1. मु.अ.स. 444/13 धारा 392/411 भा.द.वि. थाना-बिलरियागंज, आजमगढ़। 2. मु.अ.स. 1063/08 धारा 302 भा.द.वि. थाना-कोतवाली, आजमगढ़। 3. मु.अ.स. 329/12 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, थाना-कोतवाली, आजमगढ़। 4. मु.अ.स. 799/12 धारा 3/4 उ.प्र.गुण्डा एक्ट, थाना-कोतवाली, आजमगढ़। 5. मु.अ.स. 906/13 धारा 392/411 भा.द.वि., थाना-कोतवाली, आजमगढ़। 6. मु.अ.स. 907/13 धारा 302 भा.द.वि. व 34/307/120बी भा.द.वि., थाना-कोतवाली, आजमगढ़। 7. मु.अ.स. 912/13 धारा 307 भा.द.वि. थाना-कोतवाली, आजमगढ़। 8. मु.अ.स. 913/13 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट, थाना-कोतवाली, आजमगढ़। 9. मु.अ.स. 2/18 धारा 394 भा.द.वि. थाना-अहरौला, आजमगढ़। 10. मु.अ.स. 5/18 धारा 392 भा.द.वि. थाना-कोतवाली, आजमगढ़। 11. मु.अ.स. 7/18 धारा 332/353/392 भा.द.वि., थाना-जहानागंज, आजमगढ़। 12. मु.अ.स. 8/18 धारा 307 भा.द.वि., 3/7/25/27 आम्र्स एक्ट 41/411 भा.द.वि., थाना-जहानागंज, आजमगढ़। फरार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास 2. संदीप पुत्र लालता 1. मु.अ.स. 155/06 धारा 457/380/411 भा.द.वि. थाना- जहानागंज, आजमगढ़। 2. मु.अ.स. 174/06 धारा 380/511 भा.द.वि. थाना- जहानागंज, आजमगढ़। 3. मु.अ.स. 201/06 धारा 457/380/411 भा.द.वि. थाना- जहानागंज, आजमगढ़। 4. मु.अ.स. 204/06 धारा 401 भा.द.वि. थाना- जहानागंज, आजमगढ़। 5. मु.अ.स. 205/06 धारा 147/148/149/307 भा.द.वि. व 7 सीएलए एक्ट,थाना-जहानागंज, आजमगढ़। 6. मु.अ.स. 207/06 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट भा.द.वि. थाना- जहानागंज, आजमगढ़। 7. मु.अ.स. 270/06 धारा 3(1) उ.प्र.गैंगेस्टर एक्ट, थाना- जहानागंज, आजमगढ़। 8. मु.अ.स. 788/07 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट,थाना- जहानागंज, आजमगढ़। 9. मु.अ.स. 791/07 धारा 3/4 गुण्डा एक्ट, भा.द.वि. थाना- जहानागंज, आजमगढ़। 10. मु.अ.स.127/08 धारा 458/380 भा.द.वि. थाना-दुल्लहपुर, गाजीपुर। 11. मु.अ.स. 521/08 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट, थाना- जहानागंज, आजमगढ़। 12. मु.अ.स. 2/18 धारा 394 भा.द.वि. थाना-अहरौला, आजमगढ़। बरामदगी 1. 01 अद्द रिवाल्वर 38 बोर(सरकारी) 2. 05 अद्द खोखा कारतूस 3. 01 बैग 4. 02 मोबाईल लूट का 5. 02 मोटरसाईकिल (एक मोटरसाईकिल कोतवाली लूट की व एक मोटरसाईकिल जहानागंज में पेड़ से टकराने की) पुलिस टीम क्षेत्राधिकारी सदर मो. अकमल खाॅ थानाध्यक्ष जहानागंज अंगद तिवारी मय हमराह थानाध्यक्ष मुबारकपुर अनुप शुक्ला मय हमराह
Blogger Comment
Facebook Comment