.

.

.

.
.

शासन की पहल पर तहसीलदार मेंहनगर ने खजुरी व खरिहानी में बांटे कंबल

गरीब व असहायों की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य का काम-सहजानन्द
आजमगढ़। तहसीलदार मेंहनगर व भाजपा के मण्डल अध्यक्ष खरिहानी डा. सहजानन्द के नेतृत्व में खरिहानी प्राइमरी पाठशाला पर करीब 75 गरीबों को कंबल वितरित किया गया। कंबल पाने के बाद गरीबों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिल रही थी। इस भीषण कोहरे व गलन भरी ठण्ड में यदि गरीबों की थोड़ी मदद उनके लिए बहुत मायने रखती है। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता सहजानन्द कहा कि गरीबों व असहायों की मदद करना सबसे पुण्य का काम होता है। हम लोगों को सदैव गरीबों व मजलूमों की मदद करनी चाहिए। कंबल वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तहसीलदार मेंहनगर पीके राय ने कहा कि यह सरकार की मंशा है कि ठण्ड से किसी गरीब व असहाय की मौत न हो। इसके हम प्रत्येक गांव में जाकर गरीबों को चिन्हत करके कंबल का वितरण करवा रहे हैं। इसकी मानीटरिंग हम स्वयं कर रहे है। तहसीलदार के नेतृत्व में खजुरी गांव में भी 75 गरीबों को कंबल का वितरण किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा गरीबों के सहायतार्थ कंबल वितरण के लिए मेहनगर तहसीलदार एवं भाजपा मंडल खरिहानी के सभी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में भाजपा के वरिष्ठ जिला पंचायत डॉक्टर माहेश्वरी कांत पांडे, प्रत्याशी मंजू सरोज सभी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कंबल वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष खरिहानी डॉक्टर सहजानंद पांडे ने किया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment