.

.

.

.
.

बसपा : बहन जी का जन्मदिन, पार्टीजनो ने काटा 62 किलो का केक


आजमगढ़: बसपा मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का 62वां जन्मदिन सोमवार को कार्यकर्ताओं ने 62 किलो का केक काटकर मनाया। इस दौरान पूरे जोन के नेता और विधायक मौजूद रहे। बसपा नेताओं ने जहां बसपा सरकार की कानून व्यवस्था का गुणगान किया वहीं केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। नेताओं ने भाजपा सरकार पर यूपी कोका के जरिये विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया। मेहता पार्क में आयोजित समारोह में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ दिखी। भीड़ से उत्साहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बसपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर ने कहा कि बसपा के शासन काल में सर्व जन हिताय सर्व जन सुखाय की नीति पर सर्व समाज का विकास किया गया लेकिन भाजपा के सत्ता में आने बाद देश और प्रदेश में लूट मची है। प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। पांच से सात साल की बच्चियों से बलात्कार हो रहा है और उनकी हत्या कर दी जा रही है लेकिन सरकार बेखबर है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार ने देश में लोकतंत्र को खतरे में डाल दिया है। अपराध चरम पर है। भ्रष्टाचार सीमा पार कर चुका है, बेरोजगारी और महंगाई लगातार बढ़ रही है। आज देश और प्रदेश के लोग बहन मायावती के कार्यकाल को याद कर रहे है। आज जरूरत है कार्यकर्ता लोगों के बीच जाएं और उनकी आवाज बने। बसपा की नीतियों से लोगों को अवगत कराते हुए उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लड़े। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार के तानाशाही रवैये से हर वर्ग परेशान है विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए यूपी कोका लाया जा रहा है। विधायक शाह आलम ने कहा कि आज हम बहन मायावती का जन्मदिन जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मना रहे है। आज के दिन हमने संकल्प लिया है कि आने वाले दिनों में इस जन विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकेगे। इस मौके पर पूर्व सांसद बलिहारी बाबू, विधायक अरिमर्दन आजाद, वंदना सिंह, विद्या चौधरी आदि उपस्थित थे। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment