आजमगढ़: अपनी पुत्री स्व. सीमा सिंह की स्मृति में उनके पिता नरेंद्र सिंह व दिवंगत आत्मा के पुत्र अर्पित सिंह द्वारा भारत रक्षा दल के सहयोग से शनिवार को पल्हनी स्थित एकलव्य वनवासी छात्रावास के छात्रों व कलेक्ट्रेट चौराहे पर रिक्शा चालकों में वस्त्र, कंबंल और लंच पैकेट का वितरण किया गया। भारत रक्षा दल के जिलाध्यक्ष उमेश सिंह‘गुड्डू’ ने बताया कि स्व. सीमा सिंह का निधन विगत दिनों हो गया था जिनकी स्मृति में उनके पिता नरेन्द्र सिंह की इच्छा थी कि इस भयंकर ठंड में जरूरतमंदों में गर्म वस्त्र का वितरण किया जाय। इस उद्देष्य से श्री सिंह द्वारा भारत रक्षा दल से सम्पर्क किया गया ताकि पात्र लोगों को वस्त्र उपलब्ध हो सके। आज सीमा सिंह की स्मृति में वस्त्र वितरण का कार्य किया गया। इस वस्त्र वितरण कार्यक्रम के अन्तर्गत 17 कम्बल, 20 शाल व लंच पैकेट का वितरण स्व. सीमा सिंह के पुत्र अर्पित सिंह के हाथों कराया गया। इस दौरान डा. अनिल सिंह, रविप्रकाष, निशीथ रंजन तिवारी, मनीष कृष्ण साहिल, रामजनम निषाद, आषीश मिश्रा, विपुल श्रीवास्तव, आशू सिंह, रेवती रमण सिंह, प्रशांत विक्रम सिंह, शेरू सिंह, राहुल सिंह आदि उपस्थित रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment