.

.

.

.
.

भाजपा नगर इकाई ने राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

आजमगढ़: भारतीय जनता पार्टी आजमगढ़ नगर मंडल द्वारा नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्त के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को शहीद दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम महात्मा गांधी के चित्र पर श्रद्धाजंलि अर्पित कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्त ने कहा कि बापू द्वारा दिखाया गया सत्य और अहिंसा का मार्ग सम्पूर्ण विश्व में प्रासंगिक हैं। उन्हीं के द्वारा दिखाये गये रास्ते पर चलकर विश्व में शांति की स्थापना सम्भव है। शहीद दिवस पर हम समस्त शहीदों को कोटि-कोटि नमन करते है, आज हम सभी उनके बलिदान के कारण ही स्वतंत्र है। आज के दिन हम सभी संकल्प लेते है कि उनके बताये मार्ग का आचरण करेंगे। अंत में महात्मा गांधी का प्रिय भजन रघुपति राघव राजाराम गा कर उन्हें विनम्र श्रद्धाजंलि दी गयी। इसके बाद सभी कार्यकर्ता शांति मार्च करते हुए रैदोपुर स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा। संचालन नगर महामंत्री मृगांक शेखर सिन्हा ने किया।
इस अवसर पर अशोक सोनकर, नरेन्द्र बहादुर सिंह, चंडिका नन्दन सिंह, गीता देवी, पंकज मोदनवाल, अजय भारती, अवनीश चतुर्वेदी, विवेक निषाद, शफकत रिजवी, राजेश महुवारी, आशीष दुबे, अमित सिंह, लक्ष्मी साहू, सुधीर गुप्ता, अरूण सिंह, संतोष, अभयदत्त गोंड, योगेन्द्र यादव, दीपक चतुर्वेदी, लालचन्द सोनकर, मिथिलेश, विनायक सिंह, हरवंश सिंह, धनश्याम गुप्ता, कमलेश शर्मा सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment