.

सगड़ी :मर्माहत भाजपा नेता ने बच्चों की सुधि ली,समाज सेवी संस्थाओं को सराहा


जिलाधिकारी ने दिए जांच के आदेश,बच्चों को दिलवाएंगे 04 लाख की आपदा राहत सहायता 
आज़मगढ़ : जनपद के गोपालपुर विधान सभा क्षेत्र के सगड़ी तहसील अंतर्गत आराजी बैरिया गांव में घटी दुर्भाग्यपूर्ण घटना से मर्माहत भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अखिलेश कुमार मिश्र गुड्डू ने अबोध बच्चों की तत्काल सुधि लेते हुए मानवता को सर्वोपरि रख शुक्रवार की शाम सूचना मिलते समाजसेवी युवाओं के साथ दोनों बच्चों से मिल कर सहायता प्रदान की । अखिलेश मिश्रा ने बताया की समाज सेवी संगठन से पता चलते ही तत्काल हमने जिलाधिकारी को फ़ोन से इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से अवगत कराया जिससे जिला प्रशासन भी सक्रिय हुआ और उनके दल के उक्त गांव में पहुंचते पंहुचते तहसीलदार और एसडीएम भी मौके पर पंहुच गए । जिलाधिकारी ने घटना का संज्ञान लेते हुए हरसंभव सरकारी मदद का भरोसा दिया। शनिवार को जिलाधिकारी ने मीडिया को बताया की पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। साथ ही कहा की दोनों बच्चों को प्राकृतिक आपदा के सिलसिले में मिलने वाली 04 लाख की आर्थिक सहायता भी प्रदान की जायेगी। डीएम ने बताया की क्योंकि बच्चे अभी छोटे है इसलिए एसडीएम या तहसीलदार को अभिभावक बना यह सहायता राशि बैंक खाते में जमा करा दी जाएगी।
इस विषय में बात करने पर अखिलेश मिश्र ने दुख व्यक्त करते हुए बताया कि सहयोग कोई विषय नही है।अफ़सोस इस बात का है कि यदि समय रहते इस तरह की दारुण स्थिति का पता चल जाता तो हम इसे रोकने में कामयाब हो सकते थे। यह सामान्य मानवीय संवेदना का प्रश्न है। इसका दल और राजनीति से कोई मतलब नही है। मुझे पता चला कि वह वर्षों से वैसे ही रह रही थी। ऐसे में , इस तरह के लाचार और बेबस लोगों के सहयोग में लापरवाही अक्षम्य है। विभिन्न सामाजिक संगठनों की सकारात्मक भूमिका की सराहना करते हुए उन्होंने लोगों से अपील की कि इस तरह के अक्षम लोगों को भाग्य भरोसे छोड़ने की बजाय उनके साथ खड़े हो , उनका दुख बांटें। मुझे भी जानकारी दें मैं हरदम , हरसंभव मदद को तैयार हूं। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद सहायता करने के मामले में जिले के स्वयं सेवी संगठनों की भूमिका भी काबिले तारीफ रही वहीँ अन्य राजनीतिक दलों के जिम्मेदार नेतागण भी अपने स्तर से जरूरी तत्परता दिखाते तो न केवल इस तरह की घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है बल्कि जिले के वर्तमान सूरते हाल को भी बदला जा सकता है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment