मृत संजय की अप्रैल में होनी थी शादी,परिजन में मचा कोहराम
आजमग़ढ़: सिधारी थाना क्षेत्र के एक टाकिज के पास रविवार की देर रात को अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दिया, जिससें बाइक सवार दोनो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगो की मदद से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पंहुचाया गया जहां डाक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सिधारी थाना क्षेत्र के कटघर निवासी संजय सोनकर 23 पुत्र राजेन्द्र रविवार की देर शाम को किसी कार्य से सथानीय बाजार गया हुआ था। कार्य होने के बाद संजय अपने मित्र के साथ नरौली से वापस घर जा रहा था कि जैसे ही टाकिज के पास पहुचां था कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया जिससें संजय व उसका मित्र गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगो ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा जहां संजय को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया जबकि उसका मित्र अस्पताल में भर्ती है। संजय की अप्रैल माह में शादी तय थी। परिजन का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है। सिधारी थानाध्यक्ष नागेश उपाध्याय ने बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अगली कार्रवाई की जा रही है।
Blogger Comment
Facebook Comment