.

लालगंज लेखपाल संघ : अशोक यादव बने अध्यक्ष,सौरभ उपाध्याय बने मंत्री

लालगंज/आजमगढ़। स्थानीय तहसील परिसर के लेखपाल संघ भवन में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उप शाखा लालगंज की कार्यकारिणी का द्विवार्षिक चुनाव संपन्न हुआ। लालगंज तहसील के पदाधिकारी जिलाध्यक्ष हरिद्वार सिंह व जिला मंत्री रामाश्रय यादव की देखरेख में चुनाव कराया गया। इसमें अध्यक्ष अशोक कुमार यादव,वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाश सिंह,कनिष्ठ उपाध्यक्ष हरि श्याम निषाद,मंत्री सौरभ उपाध्याय, उपमंत्री शरद चौधरी,कोषाध्यक्ष रामधनी शर्मा,आॅडिटर अशोक कुमार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इस अवसर पर संतोष सिंह,अजीत सिंह,अनिल प्रजापति,हरेंद्र सिंह राजस्व निरीक्षक,प्रेमनाथ,फहीम अहमद,रामदेव यादव,गुंजन यादव,सत्येंद्र यादव आदि लेखपाल उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment