आजमगढ़ 09 दिसम्बर 2017 -- जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के सभागार में मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। समीक्षा के दौरान ग्राम सभा के सभी प्रकार के भूमि आबंटन, तालाबों से अतिक्रमण, ग्राम सभा की भूमि पर अवैध कब्जे, गांवसभा कृषि भूमि के पट्टेदारों की भूमि पर अवैध कब्जा, खतौनी कम्प्यूटरीकरण योजना तथा अभिलेखागारों में नकलों की स्थिति आदि बिन्दूओं पर विस्तार से चर्चा की गयी। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को निर्देश्ति करते हुए कहा कि ग्राम सभा की भूमि पर अवैध कब्जे को तत्काल हटवाना सुनिश्चित करें तथा लक्ष्य के अनुरूप कब्जे हटाने के रिपोर्ट प्रतिमाह उपलब्ध करायें। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने तहसीलदारों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्राम विकास तथा पंचायती राज के विकास कार्यो की जांच करें यदि कोई प्रधान दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों/तहसीलदारों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्राम सभा के सभी प्रकार के भूमि आबंटन का दिसम्बर माह के अन्त तक पूरा करना सुनिश्चित करें। भू मानचित्र यूटिलाइजेशन तथा सीमा जोतक चिन्ह यदि पूरा हो तो उसकी फोटो भी पोर्टल पर अपलोड कराना सुनिश्चित करें। इसी क्रम में उन्होने उप जिलाधिकारियों से कहा कि कोई भी मजिस्ट्रीयल जांच को पूरी गहनता से करें। इसका समाचार पत्रों में भी इसका प्रचार-प्रसार भी कराना सुनिश्चित करें । उन्होने टाउन एरिया/नगर पालिकाओं में ठण्ड को देखते हुए समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जगह-जगह पर अलाव जलाना भी सुनिश्चित करें। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी आलोक कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बीके गुप्ता, अपर जिलाधिकारी प्रशासन लवकुश कुमार त्रिपाठी, सहित समस्त उप जिलधिकारी एवं तहसीलदार उपस्थित रहें।
Blogger Comment
Facebook Comment