.

यातायात जागरुकता अभियान: सेंट जेवियर्स स्कूल के बच्चों ने निकाली रैली

आजमगढ़ : यातायात जागरुकता अभियान के तहत बुधवार को क्षेत्राधिकारी सदर मो. अकमल खां व प्रभारी यातायात अंगद प्रसाद तिवारी के नेतृत्व में सेंट जेवियर्स स्कूल के करीब 300 बच्चों ने रैली निकाली। रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली एलवल तिराहा, शंकर तिराहा, चौक, कालीनगंज तिराहा होते हुए सेंट जेवियर्स स्कूल पर समाप्त हुई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी मो. अकमल खां ने कहा कि यह अभियान 30 नवंबर तक चलेगा। इसमें लोगों के बीच जाकर यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा रैली, नुक्कड़ सभा के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों की जहां जानकारी दी जाएगी वहीं दुर्घटनाओं से बचने के उपाय भी बताएं जाएंगे। उन्होंने जनपद के लोगों को यातायात नियमों के पालन करने की सलाह दी है। इसके बाद यातायात पुलिस ने वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 21 वाहनों का चालान किया गया। 17 वाहनों से कुल 5200 रुपये की वसूली की गई। अभियान में यातायात पुलिस के अलावा विद्यालय प्रशासन मौजूद था।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment