.

जिलाधिकारी ने किया सठियांव चीनी मिल पेराई सत्र शुभारम्भ


आजमगढ़ 16 नवम्बर -- किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड सठियांव के दूसरा पेराई सत्र का शुभारम्भ गुरुवार को जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह द्वारा विधिवत हवन पूजा-अर्चना के साथ किया गया। जिलाधिकारी ने फीता काट कर पेराई सत्र के तहत गन्ने का तौल कराकर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर बताया गया कि मिल समिति द्वारा 44 क्रय केंद्रों की स्थापना की गयी है, इस पेराई सत्र के दौरान 40 लाख कुन्तल गन्ना पेराई का लक्ष्य रखा गया हैै। मिल के कृषकों से कहा गया कि मिल से सप्लाई टिकट मिलने पर ही गन्ने की कटाई करते हुए जड़-पत्ती अगोला रहित जिस प्रजाति की सप्लाई टिकट हो उसी प्रजाति के गन्ने की आपूर्ति करें। जिलाधिकारी ने बताया कि क्रय किए गये गन्ने का भुगतान 14 दिन में कृषकों के खाते में भेज दिया जायेगा। किसी भी किसान का गन्ना क्रय के अभाव में अवशेष नही रहेगा।
इस अवसर पर प्रबन्ध समिति के उपसभापति पराग यादव संचालक आनन्द उपाध्याय, संचालक प्रतिनिधि मुन्ना राय, मुख्य गन्ना अधिकारी एसके श्रीवास सहित क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति एवं किसान उपस्थित थे । 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment