.

सगड़ी : श्याम दुलारी पीजी कॉलेज: दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन


आजमगढ़ : सगड़ी तहसील क्षेत्र के वर्मा श्याम दुलारी पीजी कॉलेज रौनापार में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को किया गया प्रतियोगिता का शुभारंभ वी.एस.डी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशंस के चेयरमैन ओम प्रकाश वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया । प्रतियोगिता के पहले दिन वर्मा श्यामदुलारी पी.जी कॉलेज ,वर्मा श्याम दुलारी कॉलेज ऑफ एजुकेशन D.El.ED तथा वर्मा श्याम दुलारी प्राइवेट आई०टी०आई के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न खेलों में प्रतिभागिता की गई मुख्य रूप से दौड़, क्रिकेट, कबड्डी, लांग जंप, हाई जंप,बैडमिंटन, वालीबाल शामिल रहा । प्रतियोगिता में सबसे आकर्षण का केंद्र छात्राओं की कबड्डी प्रतियोगिता रही । जिसमें स्नातक स्तर की छात्राएं तथा स्नातकोत्तर स्तर की छात्राओं ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, परिणाम स्वरुप स्नातकोत्तर स्तर की छात्राओं ने स्नातक की छात्राओं पर एक अंक से बाजी मारी | छात्राओं की दौड़ में प्रथम स्थान पर मैना , दूसरा स्थान सुमन , व तीसरा स्थान पर अर्चना रही , वही छात्र दौड़ में प्रथम स्थान पर चन्द्रभूखन यादव, दूसरे स्थान पर अभिषेक कुमार व तीसरे स्थान पर परमानन्द यादव रहे | लम्बी कूद परुष प्रतियोगिता में राजमणि सिंह , आर्यन सिंह आगे रहे ।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment