आजमगढ़। उप्र लेखपाल संघ ने विभिन्न तहसीलों में गरीबों व मरीजों में फल व कम्बल वितरण और रक्तदान कर संघ के 55वें स्थापना दिवस को हर्षोंल्लास के साथ मनाया। उप्र लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष हरिद्वार सिंह ने बताया कि संघ के 55वें स्थापना दिवस पर जनपद के विभिन्न तहसील पर गरीबों मरीजों में फल कम्बल वितरण किया गया और लेखपालों द्वारा ब्लक बैंक में जाकर रक्तदान भी किया। रक्तदान करने वालों में लेखपाल कविता तिवारी, प्रिया पाण्डेय, रामानुज श्रीवास्तव, सुनिल यादव, सूर्यनाथ यादव, प्रमोद, राकेश चौधरी, चन्द्रिका पासवान, विपिन कुमार आदि लेखपालों ने रक्तदान किया। जिलाध्यक्ष ने आगे कहाकि इसी तरह लेखपाल संवर्ग हमेशा गरीबों, मजलूमों की सेवा करता रहेगा। हम जनता के सच्चे सेवक बनकर अपनी सेवा देते रहेंगे। यह महादान गरीबों, असहाय मरीजों के काम आयेगा। संघ के संस्थापक सदस्यों में मुरारी लाल शर्मा, अब्दुल सत्तार, छत्रधारी सिंह आदि को याद किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष पंकज अस्थाना, जितेन्द्र नाथ सिंह, अनिल सिंह, राजेश यादव, रामानुज श्रीवास्तव, सुनिल यादव, विवेक यादव सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment