.

चुनाव आयोग ने विशेष सचिव उच्च शिक्षा विभाग को बनाया जनपद का प्रेक्षक

आजमगढ़: राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जनपद के नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2017 के प्रथम चरण मतदान एवं मतगणना को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए विशेष सचिव उच्च शिक्षा विभाग नरेंद्र शंकर पांडेय को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया है कि प्रेक्षक मतदान के लिए 19 नवम्बर की शाम तक एवं मतगणना के लिए 29 नवंबर की शाम तक मुख्यालय पर पहुंचेंगे। जिले में आगमन के बाद बेलइसा स्थित निरीक्षण भवन के वीवीआइपी कक्ष संख्या-01 में निवास करेंगे। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment