रौनापार :आजमगढ़ : स्थानीय थाना क्षेत्र के रोशनगंज गांव में बुधवार की सुबह भूमि विवाद के चलते दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस घटना में दोनों पक्षों से ग्राम प्रधान सहित नौ लोग घायल हो गए। सभी का इलाज स्थानीय सीएचसी पर चल रहा है। क्षेत्र के रोशनगंज गांव में ग्राम प्रधान रामबचन यादव व दलित बस्ती के बीच लंबे समय से भूमि विवाद चला आ रहा है। बुधवार की सुबह मामूली विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर चले। इसमें एक पक्ष के ग्राम प्रधान रामबचन यादव व दूसरे पक्ष से बिरजू, मेवा, सरोजा पत्नी रामानंद, पुनीता पत्नी अमरनाथ, अभिषेक, मनीषा, सीमा पत्नी मेवा घायल हो गए। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी ले जाया गया। दोनों पक्षों से थाने में तहरीर दे दी गई है। एसओ रौनापार राकेश कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है दोनों पक्षों को मेडिकल परीक्षण के लिये सीएचसी भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट के बाद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।
Blogger Comment
Facebook Comment