आजमगढ़: कभी सदर विधायक व पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव का अपराजेय क्रम तोड़ने वाले पूर्व विधायक राजबली यादव का लम्बी बीमारी के बाद उनके तहबरपुर स्थित पैतृक आवास पर निधन हो गया। 80 वर्षीय पूर्व विधायक वर्ष 1993 में गठबंधन के काल में बसपा से विधायक थे। वह लकवा की गंभीर बीमारी से पिछले 4 वर्ष से पीड़ित थे। शनिवार को उनके निधन की सूचना पर सैकड़ों की संख्या में लोग शहर स्थित आवास पर श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़ पड़े। उनका अंतिम संस्कार शहर के समीप राजघाट पर हुआ । ख़ास बात है आजमगढ़ सदर क्षेत्र से सपा के वर्तमान विधायक व पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव हैं जो लगातार इसी क्षेत्र से विधायक हैं। केवल एक बार उनकी हार हुई थी जो राजबली यादव से ही थी। तब जनता दल से ;दुर्गा यादव बीजेपी के सुनील राय ;के बाद वह तीसरे नंबर पर थे। राजबली एक बार तहबरपुर से ब्लाक प्रमुख रह चुके पूर्व विधायक के निधन की खबर पर जिले में शोक की लहर फ़ैल गयी। लोकतंत्र सेनानी सेवा संस्थान की रोडवेज स्थित गाँधी भवन पर शनिवार को कन्हैया लाल श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में लोकतंत्र सेनानी एवं पूर्व विधायक राजबली यादव के असामयिक निधन पर शोक प्रकट किया गया तथा खीरी लखीमपुर के लोकतंत्र सेनानी पं. शंकर शुक्ल के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। बैठक में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शान्ति हेतु ईश्वर से प्रार्थन की गयी। इस मौके पर डॉ. ज्ञान प्रकाश दूबे, मेवालाल गोस्वामी, पतिराम यादव, सभा नारायन राय, डॉ. नागेन्द्र राय, सुभाष गुप्त, प्रेम बिहारी राय, चन्द्र विनोद सिंह आदि अनेक लोकतत्र सेनानी मौजूद रहे। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी रोडवेज स्थित कार्यालय पर शनिवार को बैठक बुलाई गई जिसमें पूर्व विधायक राजबली यादव के निधन पर शोक संवदेना प्रकट किया गया। इस दौरान सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतक आत्मा की शांति की प्रार्थना की। जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय ने कहाकि राजबली यादव राजनीतिक जीवन के शुरूआती दिनों में जनसंघ के कार्यकता रहे। उन्होने सन 1967 में जनसंघ से सदर विधानसभा का चुनाव लड़ा था और दूसरे स्थान पर रहे थे। उन्होने कहाकि उनके निधन से हम सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मर्माहत है और ईश्वर से प्रार्थना करते है कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करें। इस अवसर पर श्रीकृष्ण पाल,माला द्विवेदी,अखिलेश मिश्र,विनोद राय,घनश्याम पटेल,देवेन्द्र सिंह, जिला महामंत्री ब्रजेश यादव आदि पार्टी के लोग उपस्थित रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment