.

एयरफोर्स में अभियंता की सडक दुर्घटना मे मौत, शव पहुॅचते ही मचा कोहराम

फूलपुर: आजमगढ़ : फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के मकसुदिया गॉव निवासी व सेना मे जेई पद पर तैनात युवक की बुधवार की देर रात राजस्थान में सडक दुर्घटना मे मौत की सूचना मिलते ही परिवार मे कोहराम मच गया। स्थानीय क्षेत्र के मकसूदिया गॉव निवासी सतीश कुमार गुप्ता पुत्र कन्हैया लाल गुप्ता राजस्थान के जसाई मे सेना के जेई पद पर कार्यरत था। 22 नवम्बर बुधवार को दोपहर मे निजी कार मे सवार तीन जवान जसाई से बाडमेर मे किसी काम से गये थे। वहॉ से वापस लौटते समय बुधवार की देर रात बाडमेर से जसाई की तरफ जा रहे थे। बताया जा रहा है की कार संदिग्ध परिस्थितियों में एक खम्भे से टकरा कर अनियंत्रित हो गयी और सडक के किनारे एक फार्म हाउस मे घुस गयी। मिली जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में उत्तर प्रदेश के आजमगढ जिले का सतीश गुप्ता और गाजीपुर का आशुतोष दूबे सहित बिहार प्रान्त के अभिषेक सिह आर्मी के तीनो जवानो की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक सतीश गुप्ता अपने भाई बहनो मे सबसे बडे थे । उनकी छोटी बहन मीनाक्षी 19 वर्ष ,शेषाद्रि 17 वर्ष, निरूपमा 15 वर्ष,ज्योति 12 वर्ष और भाई मनीष 10 वर्ष और पत्नी पूजा गुप्ता हैं जिनसे उनकी क वर्ष पहले शादी हुई थी। वह पत्नी पूजा गुप्ता और 1 महीने का नवजात शिशु को पीछे छोड गए । घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment