आजमगढ़ 16 नवम्बर -- जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह ने नगरीय निकाय समान्य निर्वाचन के अन्तर्गत 15 व 16 नवम्बर को द्वितीय प्रशिक्षण में अनुपस्थित मतदान कर्मियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी को दिए है। 15 नवम्बर को प्रथम पाली मे आयोजित प्रशिक्षण में कुल 7 लोग अनुपस्थित पाये गये जिसमें से 4 लोगो के आवेदन अप्राप्त रहे। इसी प्रकार द्वितीय पाली में कुल 4 लोग अनुपस्थित थे जिसमें से 2 लोगों के आवेदन अप्राप्त रहे। इसी तरह 16 नवम्बर को आयोजित प्रशिक्षण के प्रथम पाली मे 11 लोग अनुपस्थित थें जिसमें से 4 के आवदेन अप्राप्त है तथा द्वितीय पाली में कुल 12 लोग अनुपस्थित रहे जिसमें से 6 लोगों के आवेदन अप्राप्त है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने इसे अत्यन्त गम्भीरता से लेते हुए कड़ी नाराजगी प्रकट की है तथा अनुपस्थित के विरूद्ध शख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये है। उन्होने कहा है कि निर्वाचन कार्य में लापरवाही किसी भी स्तर पर क्षम्य नही होगी।
Blogger Comment
Facebook Comment