शान्ति व्यवस्था में किसी भी तरह से व्यवधान पैदा करने वालों की खैर नही - जिलाधिकारी हर मतदान केंद्र पर कम से कम 13 पुलिसकर्मी रहेंगे मौजूद - एसपी आजमगढ़ 17 नवम्बर -- जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह ने बताया है कि नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2017 को स्वतन्त्र, निष्पक्ष, निर्विघन एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन पूरी तरह से कटिबद्ध है तथा इस हेतु तैयारियों पूरी कर ली गयी है। उन्होने यह भी बताया है कि पूरे जनपद को चार जोन में बाट दिया गया है तथा चार सुपर जोनल मजिस्ट्रेट जिसमें सीडीओ एवं तीन एडीएम की तैनाती की गयी है। उनके साथ पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी लगाये गये है। उक्त बातें जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित निकाय निर्वाचन से सम्बन्धित बैठक करते हुए कही। इस अवसर पर उन्होने बीएसए/डीआईओएस को निर्देशित करते हुए कहा नगर पालिका परिषद के सभी बूथों का निरीक्षण करे जहां पर बिजली की समस्या हो तो उसे ठीक करायें। उन्होने ईओ नगर पालिका को निर्देश दिए कि सभी बूथों पर विद्युत/रोशनी की व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए। और बैकल्पिक रूप में पेट्रोमैक्स की व्यवस्था बूथों पर अवश्य रखें। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में कृत कार्यवाही की सूचना निर्धारित प्रारूप पर कल तक अवश्य उपलब्ध करा दें। इसके साथ ही उन्होने ईओ को निर्देश दिए कि वे सभी बूथों पर “धुम्रपान निषेध“ का साइनबोर्ड अवश्य लगवायें। जिलाधिकारी ने कहा कि उप जिलाधिकारीगण संवेदनशील/अति संवेदनशील केंद्रों को चिन्हित कर असामाजिक तत्वों को पाबन्द करते हुए उनके विरूद्ध निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करें । उन्होने कहा कि शान्ति व्यवस्था में किसी भी तरह से व्यवधान पैदा करने वालों की खैर नही है। प्रशासन ऐसे तत्वों के विरूद्ध निरन्तर निगरानी बनाए रखेगा। शान्ति व्यवस्था/कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होने कहा कि ड्रोन कैमरा सरायमीर, मुबारकपुर, आजमगढ़ एवं लालगंज में स्थापित किया जायेगा। जिलाधिकारी ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि निकाय क्षेत्र के 10 किमी के क्षेत्र के अन्तर्गत सभी शस्त्र जमा कराने की कार्यवाही में तेजी लायें। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने बताया कि हर सेण्टर पर एक सब इन्सपेक्टर, दो हथियार बन्द पुलिस, चार होमगार्ड, दो पीएसी के जवान एवं दो चौकीदार आदि सहित कुल 13 पुलिसकर्मी मौजूद रहेगंे। इसके अतिरिक्त जनपद में कुल 55 डायल 100 की गाड़ियां है जो सभी बूथों पर निरन्तर चक्रमण करती रहेगी। इसके साथ ही 33 कल्सटर मोबाइल टीमें भी चक्रमण करेगी। उन्होने यह भी बताया कि जनपद के 13 थाना क्षेत्रों में निकाय चुनाव हो रहे है सम्बन्धित थानाध्यक्ष/सीओ अपने-अपने थाना क्षेत्रांे का निरन्तर निगरानी रखेगें। उन्होने यह भी बताया कि मतदान केन्द्र पर जनपद की पुलिस नही बल्कि बाहर की पुलिस तैनात रहेगी। सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिसबल की पर्याप्त उपलब्धता रहेगी। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि मतदान के दौरान यदि कही कोई समस्या आती है तो तत्काल प्रशासन के संज्ञान में लाये, प्रशासनिक अधिकारी लगातार निर्वाचन क्षेत्रों में भ्रमण करते रहेगे और यदि कोई समस्या आती है तो उसकी तत्काल निराकरण किया जायेगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन लवकुश कुमार त्रिपाठी, एसपी सीटी, एसडीएम, सीओ, ईओ आदि उपस्थित रहें।
Blogger Comment
Facebook Comment