.

मरीजों में फल,दूध वितरित कर राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल ने मनाया स्थापना दिवस

आजमगढ़: राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल ने बुधवार को अपना 9वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। स्थापना दिवस पर मण्डलीय चिकित्सालय पर पहुँचकर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मरीजों में फल एवं दूध वितरित किया। आरयूसी के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने केन्द्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार पर वायदा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि सपा सरकार की तरह उप्र में गुण्डागर्दी व दंगा फँसाद चरम पर है। सरकार को जनता के हित से कुछ लेना देना नहीं है। जनता मँहगाई की मार से त्रस्त है। प्रदेश युवा अध्यक्ष नूरूल हुदा ने बीएचयू लाठी चार्ज, इलाहाबाद में बीएसपी नेता की हत्या सहित प्रदेश में मुहर्रम के दौरान हुए दंगे फसाद की कटु आलोचना करते हुए प्रदेश सरकार व पुलिस प्रशासन को आड़े हाथों लिया। फल-दूध वितरण के वक्त मुख्य रूप से शाहजमा उर्फ नैयर, शकील अहमद, मतिउल्लाह, आरिफ, सोफियान पेटी, हाफिज वसीम, कमलेश कन्नौजिया, आरिफ कमाल नासिर, इश्तेयाक शहाबुद्दीन, जुल्फेकार, मेराजखान , अभिषेक राय, नवीन राय, अवधेश यादव, मुकेश राय आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment