आजमगढ़ 30 अक्टूबर -- कृषि फसलों की कटाई हेतु मजदूरों की समिति उपलब्धता, आधुनिक कृषि यंत्रो के माध्यम से समय एवं श्रम की बचत के दृष्टिगत कृषकों द्वारा कटाई एवं मड़ाई हेतु आधुनिक कृषि यंत्रो विशेषकर कम्बाइन हारवेस्टर को तेजी से अपनाया जा रहा है। कम्बाईन हारवेस्टर के प्रयोग से जहां श्रम एवं समय की बचत हो रही है वही पर धान एवं गेहूं जैसी फसले जिसके अवशेष को पशुओं के चारे के रूप में प्रयोग किया जाता है में कमी स्पष्ट परिलक्षित हो रही है। इसका मुख्य कारण फसलों की कटाई लगभग एक फुट छोड़कर किया जाना है। खेतों में बचे इन फसल अवशेषों को सामान्यतया कृषकों द्वारा जला दिए जाने की प्रवृत्ति में उतरोत्तर वृद्धि हो रही है।
Blogger Comment
Facebook Comment