.

.

.

.
.

जहानागंज: मंडई गिरने से युवक की मौत,मचा कोहराम

जहानागंज: आजमगढ़ : स्थानीय थाना क्षेत्र के ताडी गांव में मंगलवार की भोर  में संदिग्ध परिस्थितियों में मंडई गिरने से एक 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। परिजन आनन फानन में उसे उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ केन्द्र ले गये जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वही परिजन का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटवा गांव निवासी मृत श्यामजीत राजभर अपने ससुराल जहानागंज थाना क्षेत्र के ताड़ी गांव में निवासा पर रहता था अपने परिवार के साथ। सोमवार की रात को भोजन करने के बाद वह बाहर बनी मंडई में सो गया। मंगलवार की अलसुबह मंडई गिर गई जिसकी चपेट में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर मचाने पर आस पास के लोगो ने उसे निकाल उपचार के लिए आनन फानन में स्वास्थ केन्द्र ले गये जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ हॅै। मृत के पास दो पुत्र है पत्नी शुशीला का रो रो कर बुरा हाल बना है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment