.

.

.

.
.

क्राइम रिपोर्ट्स:: झुलसे युवक की मौत: बाइक की चपेट में साइकिल सवार की मौत

उपचार के दौरान झुलसे युवक की मौत,एक विवाहिता भर्ती
आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के चकखरैला गांव में शुक्रवार की देर रात को एक 26 वर्षीय विवाहिता संदिग्ध में झुलस गई। परिजन ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल नीतू 25 पत्नी संजय यादव शुक्रवार की देर रात को संदिग्ध परिरिस्थितियों में झुलस गई। वही दूसरी तरफ सिधारी थाना क्षेत्र के समदहा गांव निवासी उमेश 36 पुत्र बाढू राम शुक्रवार की देर रात को संदिग्ध परिस्थितियों में आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन ने उसे उपचार के लिए जिला अस्स्पताल में भर्ती कराया , जहां शनिवार की सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजन व बच्चों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है। मृतक के पास एक पुत्र दो पुत्री है वह पंेिटंग का कार्य करता था।

महराजगंज : बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत,मचा कोहराम
आजमगढ़। महराजगंज थाना क्षेत्र के परशुरामपुर बाजार में शुक्रवार की शाम को सड़क पार कर रहे साइकिल सवार को बाइक सवार ने चपेट मे लें लिया जिससें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्तें में ही उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार महराजगंज थाना क्षेत्र के बगड़ा गांव निवासी मृत सत्यदेव यादव 50 पुत्र चन्द्रबली यादव शुक्रवार की शाम को साइकिल से किसी कार्य के लिए परशुरामपुर बाजार आया हुआ था कार्य होने के बाद वह पैदल साइकिल से सड़क पार कर रहा था कि विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार ने चपेट में ले लिया जिससें सत्यदेव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्तें में ही उसकी मौत हो गई। मृतक पीडब्लूडी विभाग में कार्यरत था। मृतक के पास दो पुत्र एक पुत्री है। परिजन का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment