आजमगढ़: पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. मोहम्मद अय्यूब ने नगर के रोडवेज स्थित आदर्श होटल में शनिवार को एक प्रेसवार्ता में मीडिया से बात करते हुये कहाकि केन्द्र व प्रदेश सरकार देश को तरक्की देने, बेरोजगारी समाप्त और कानून का राज कायम करने की बजाय स्लाटर हाऊस, तीन तलाख, वक्फ बोर्ड की जांच, मदरसों की जांच और कब्रिस्तानों की जांच करने में लगी हुई है। ऐसो लगता है कि देश का सारा घपला यही पर हुआ है। उन्होने आगे कहाकि भारतीय जनता पार्टी और एमआईएम दोनों ने चुनाव में एक ही प्रकार शब्दावली का प्रयोग करके समाज को बांटने का काम किया है और पीस पार्टी को हराने के लिए एमआईएम ने वहीं पर अपना प्रत्याशी उतारा जहां पर पीस पार्टी मजबूत थी, प्रदेश सरकार ने हमारे ऊपर फर्जी बलात्कार का मुकदमा लगवाया तो एमआईएम ने मेरे खिलाफ न्यायालय में वकील को खड़ा किया। जिससे दोनों की मंशा साफ दिखाई देती है। उन्होने आगे कहाकि मुसलमानों की भलाई के लिए कई पार्टियां अस्तित्व में आयी जैसे कौमी एकता दल, राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल, कौमी एकता दल ने चुनाव में बहुजन समाज पार्टी में विलय कर दिया तो ओलमा कौंसिल ने उसका समर्थन भी किया। जिससे उनके चेहरे का नकाब उतर गया। पीस पार्टी 2008 में अस्तित्व में आयी जिसके लिए हमने सब कुछ समाज के लिए अपना न्यौछावर कर दिया। पीस पार्टी एक मिशन है जो लोग हमें जान से मारने की धमकी और जेल मे डालने की बात कर रहे है, वो अपने षडयन्त्र में सफल नहीं होंगे। उन्होने आगे कहाकि भाजपा 120 करोड़ देशवासियों की बात तो करती है लेकिन आरएसएस के एजेण्डे को लागू करने में लगी हुई है। जो लोग विपक्ष के रूप में देश के लोकतन्त्र को परवान चढ़ाने की कोशिश में है। केन्द्र की भाजपा सरकार, उनके पीछे पड़ी हुई है। जैसे ममता बनर्जी, बंगाल सरकार और लालू यादव के परिवार का षडयन्त्र एक बड़ा उदाहरण है। भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव में जनता से बड़े बड़े वादे किये थे लेकिन अपने वादों पर खरी नहीं उतरी। जनता ने जिस आशा के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाई थी भाजपा ने जनता की सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इस दौरान महीबुल्ल हक, डा. मोहम्मद आसिफ, सोफियान अहमद, नवल किशोर शर्मा, नीरज वर्मा, मजहर, डा कामरान आदि लोग मौजूद रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment